तेलंगाना के यादाद्री जिले में रविवार को एक नहर में एक ट्रैक्टर गिर गया, जिसमें 15 खेतिहर श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब खेतिहर श्रमिकों को ले जा रहा ट्रैक्टर वेलीगोंडा के पास मुसी नहर में गिर गया। मृतकों में 14 महिलाएं और एक लड़का शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर चालक वाहन ने नियंत्रण खो दिया।
 
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
 
जब यह घटना हुई उस समय खेतिहर श्रमिक बुवाई के लिए आस-पास के खेतों में जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों और बचाव कर्मियों ने श्रमिकों के शवों को नहर से बाहर निकाला।
 
राज्य के ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *