औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर दोमुहान पुल के समीप शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी और टेलर के बीच हुई भिड़ंत में दुल्हन नवीनगर के लखनपुर गांव निवासी उदल सिंह की बेटी नेहा कुमारी की मौत हो गई जबकि पति ओबरा के चेचाढ़ी गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के बेटे उज्जवल कुमार की जीवन मौत से जूझ रहा है।

इस दुर्घटना में मृतका का बहनोई कुटुंबा के माड़र गांव निवासी अभिमन्यु सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चेचाढ़ी गांव से बारात लखनपुर गांव आई थी। शादी के बाद मंगलवार की सुबह दूल्हा उज्जवल कुमार, उसकी पत्नी नेहा कुमारी, बहनोई अभिमन्यु सिंह एक ही गाड़ी से लौट रहे थे। दोमुहान के समीप सामने से आ रही गाड़ी से उक्त गाड़ी की भिड़ंत हो गई जिससे दुल्हन की मौत हो गई। उज्जवल सिंह और अभिमन्यु सिंह का इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इकलौती बेटी का शव देख कर पिता बेहोश
लखनपुर गांव में मंगलवार को दुर्घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया। कई घरों से रोने बिलखने की आवाजें आनी लगी। इकलौती बेटी की शादी के बाद घर में रहे पिता को जब इसकी सूचना मिली तो वे बेहोश हो गए। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस नेहा को आशीर्वाद और प्यार के साथ घर से विदा किया गया, वह अब इस दुनिया में नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *