तस्वीर में दिख रही महिला कोई आम महिला नहीं है और न ही इसने शोक से हथियार के संग फोटों खिचवाई हैं। बता दें कि इनके हथियार उठाने के पीछे बड़ी वजह अपने इलाके में हो रही लड़कियों की छेड़खानी को रोकना है। लेडी विद गन के नाम से मशहूर इस महिला से मनचले थरथर कांपते हैं। जबकि छेड़खानी का जवाब बन्दुक से देने वाली इस महिला को लड़कियां अपना आदर्श मानती है।

यूपी के शाहजहांपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव महामन्दपुर की रहने वाली लेडी विद गन नाम की महिला को लोग सिर्फ इस इलाके में ही नही बल्कि पूरे शहर में भी इसका नाम चर्चित है। इस महिला का नाम शहाना बेगम है। शहाना ने ये हथियार सिर्फ महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए उठाया है। आलम ये है कि उसके गांव और आस पास के इलाकों में छेड़छाड़ की घटनाएं शायद ही कभी होती होगी। अगर शहाना को शिकायत मिल जाये तो वो अपनी बन्दूक की दम पर उसे सबक सिखाने का माद्दा रखती है। कई बार ऐसे मोके आए जब मनचलों और शोहदों को शबाना ने सबक सिखाया है।

उनका कहना है कि काननू तो अपना काम करेंगा ही लेकिन छेड़छाड़ करने वालों को सबसे पहले वो खुद सबक सिखाती हैं। यहीं बजह है कि शहाना को इलाके के लोग लेडी विद गन के नाम से पहचानते हैं। शहाना का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो महिलाओं और लड़कियों की हिफाजत के लिए उनकी बन्दूक से गोली भी निकल सकती है। इलाके की महिलाओं को किसी भी किस्म की कोई दिक्कत होती है तो वो शहाना के सामने अपनी बात रखती है। शादी शुदा महिलाओं को अगर उनके पति परेशान करते है तो वो ऐसे मामलों को भी बखूबी निपटाती है। वो अपने गांव के आस पास के भी गांवों में पैदल निकल कर महिलाओं और लड़कियों से उनकी परेशानी पूछती है। इन वजहों से सहाना दूसरी महिलाओं और लड़कियों के दिल में बसती है। जबकि पुरे शहर के लोग सहाना को अच्छी तरह से पहचानते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *