भोलानाथ पुल के नीचे अब जलजमाव नहीं होगा। इसके लिए नगर निगम में योजना बनाई है। साथ ही शहर क लिए अन्‍य कई योजनाओं पर नगर निगम में चर्चा कर समाधान करने का प्रयास किया है। लीज पर दी गई जमीन और दुकानों को नगर निगम वापस लेगा। महापौर कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कहा गया कि जिन जमीनों, दुकानों और भवनों को निगम ने लीज पर दी है और उसका कार्यकाल पूरा हो गया है। लेकिन, उसे वापस नहीं किया गया है तो उन्हें चिन्हित कर वापस लिया जाएगा।

शहर के विभिन्न वार्डों में 19 नलकूपों 12 नलकूपों के भवनों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, सात नलकूपों के भवन निर्माण का काम जारी है। जलकल अधीक्षक हरेराम चौधरी ने कहा कि पांच नलकूप चालू किए गए हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए निविदा निकाली जाएगी। साथ ही भोलानाथ पुल से शीतला स्थान चौक तक सड़क के दोनों किनारे पर पांच-पांच फीट के नाला निर्माण की स्वीकृति के लिए सरकार को प्रस्तव भेजने का निर्णय लिया गया।
 
शमशान घाट पर मनमानी राशि वसूलने पर लगेगी रोक बरारी शमशान घाट पर शव जलाने के एवज में डोमराजा द्वारा पांच हजार से 50 हजार तक राशि की मांग की जाती है। इसपर रोक लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। हालांकि गत वर्षों में भी उक्त प्रस्ताव लाए गए थे लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया था।

इस्तीफा देने के बाद भी नजमा बैठक में आईं वार्ड 40 की पार्षद नजमा खातुन सशक्त स्थाई समिति के सदस्य से इस्तीफा देने के बाद भी बैठक में आईं। उनसे कहा गया कि आप इस्तीफा दे दी हैं, नहीं आना चाहिए। महापौर ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। नजमा खातुन ने कहा कि तबीयत खराब रहने की वजह से इस्तीफा दी थी। लेकिन सशक्त स्थाई समिति की बैठक में उपस्थित होने के लिए उन्हें भी पत्र कर्मचारी ने दिया था। कर्मचारी रेहान ने कहा कि इस्तीफा दे दी हैं तो नहीं आना चाहिए। इसलिए बैठक से चली गई।
 
बैठक में उपस्थित थे : बैठक में महापौर सीमा साह, उपमहापौर राजेश वर्मा, नगर आयुक्त जे प्रियदर्शिनी, उप नगर आयुक्त रीता कुमारी, संजय सिन्हा, साबिया, आदित्य जायसवाल आदि उपस्थित थे। ये प्रस्ताव भी हुए पारित – विभिन्न योजनाओं के कार्य में विलंब करने वाले संवेदक को काली सूची में डाली जाएगी। विषहरी पूजा, कृष्ण जन्मोत्सव, स्वतंत्रता दिवस एवं बकरीद को ध्यान में रखते हुए सड़कों एवं गलियों की सफाई दिन और रात में भी होगी।

पेयजल की गुणवत्ता के लिए प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। पैन इंडिया द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों को काट कर छोड़ा गया है, उसका निर्माण किया जाएगा। ऑटो आदि वाहनों का मार्केटिंग कॉम्पलेक्स के वेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा को शीशे से सुरक्षित एवं सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। ईईएसएल कंपनी द्वारा लगाए गए 40 फीसद लाईट खराब हो गए हैं। कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़कों पर कचरा का अंबार नहीं लगे इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *