दिल्ली-रांची एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने यौ’न शो’षण का आरोप लगाया है। महिला यात्री की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ छेड़’छाड़ की घटना को यात्रा टिकट। ……परीक्षक (train ticket examiner) ने अंजाम दिया है। इससे रेलवे महकमे में भी हड़’कंप मच गया है। छेड़छाड़ पीड़िता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल (current minister of Ministry of Railways Piyush Ved Prakash Goyal) को जानकारी दी। वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रेन और टीटीई रांची डिविजन के हैं। इसके बाद रांची डिवीजन के डीआरएम ने जांच का आदेश जारी कर दिया है।
 
पीड़ित महिला का कहना है कि वह दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के कोच-9 में सफर कर रही थी। इस दौरान टीटीई और पेंंट्री कार वालों ने आइसक्रीम में नशी’ली चीज खिलाकर उसके साथ छेड़’खानी की। होश में आने पर महिला को अपने साथ छेड़’छाड़ होने की बात पता चली। इसके बाद महिला ने ट्वीटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ, रेल इंडिया, रघुवर दास और झारखंड भाजपा को टैग कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता छात्रा भी बताई जा रही है।

नशे में था आरोपित टीटीई पीड़िता के ट्वीट के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपित रेलवे स्टाफ न’शे में था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पैंट्री स्टाफ और टीटीई ने सामूहिक रूप से उससे छेड़’छाड़ की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने ऐसी आइसक्रीम खिलाई, जिसमें नशी’ला पदार्थ मिला हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आइआइआरसीटीसी ईस्ट जोन का कहना है- ‘इस तरह के व्यवहार को लेकर हम महिला से माफी मांगते हैं। महिला की शिकायत के मद्देनजर इस पर कार्रवाई की जा रही है।’
 
वहीं, डिविजन रेलवे (रांची) का कहना है कि विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *