भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी के ठाट-बाट तो आपने खूब सुने होंगे। बेशक इन जैसी बड़ी हस्तियों के जीवन से जुडी हर जानकारी जिज्ञासा का विषय होती है क्योंकि लोग इनकी हर छोटी बड़ी बात से कुछ न कुछ समझना चाहते है और सीखना चाहते है।

 
आपको जानकार हैरानी होगी की मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी ने लव मैरिज की है और इन दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। मुकेश अंबानी ने नीता को एक डांस शो के दौरान देखा था। नीता को देखते ही मुकेश को उनसे प्यार हो गया। उन्होंने नीता से बात करने के लिए जब पहली बार फ़ोन किया, तो नीता ने गुस्से में उनका फ़ोन काट दिया था। मुकेश अंबानी ने उन्हें दोबारा फ़ोन किया और बोला कि वो मुकेश अंबानी बोल रहें हैं, तब नीता का ज़वाब था कि अगर वो मुकेश अंबानी हैं, तो वो एलिज़ाबेथ टेलर हैं। इतना बोल कर नीता ने फ़ोन काट दिया था।

 
 
जब मुकेश अंबानी ने उन्हें तीसरी बार फ़ोन किया तो उनकी बात नीता के पिता से हुई और उन्होंने नीता को बताया कि सच में उनके लिए मुकेश अंबानी का ही फ़ोन आया है। नीता और मुकेश अंबानी जब डेट कर रहे थे तो मुकेश अंबानी उन्हें लेने अपनी महंगी कार से आते थे। एक दिन नीता ने मुकेश अंबानी को बेस्ट बस की सबसे आगे वाली बस में सफ़र करने को बोला। जिसके बाद मुकेश और नीता अकसर मुंबई की बस में सफ़र करते थे।

 
 
नीता अंबानी को पढ़ाना बहुत पसंद है, शादी के बाद नीता ने एक स्कूल खोला था, जहां वो रोज़ पढ़ाने जाती थीं। शादी के करीब आठ साल बाद नीता अंबानी माँ बनी जिसे ये दंपत्ति अपना सबसे खुशनुमा पल बताते है। धादि के इतने साल बाद भी आज तक नीता अम्बानी और मुकेश अम्बानी के बीच कभी अनबन की खबर तक नहीं आई और आज भी ये बेहद ख़ास नज़र आते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *