बिहार के नवादा जिले में बेकाबू ट्रक ने पुलिस के जवानों से भरी बस को टक्कर मार दी। हादसे में एक जवान की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। चार घायलों की स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव के पास हुआ।

मेजर से हुई हाथापाई
बस हादसे में बीएमपी के जवान घायल हुए थे। हादसे के बाद उन्होंने मेजर रामेश्वर सिंह को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। हादसे के बाद देर से इलाज मिलने पर जवानों का गुस्सा भड़क गया। जवानों ने आरोप लगाया कि बार-बार फोन करने पर भी मेजर ने फोन नहीं उठाया। अगर वह फोन उठाते तो घायलों को जल्द इलाज मिल जाती। एक साथी की मौत से जवानों का गुस्सा मेजर पर फूट पड़ा। मेजर रामेश्वर सिंह के साथ हाथापाई की गई।

रामनवमी जुलूस की ड्यूटी से लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है सभी जवान रामनवमी जुलूस की ड्यूटी से लौट रहे थे। सभी जवानों की ड्यूटी रजौली में निकलने वाली शोभायात्रा में लगी थी। रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसी को लेकर सभी जवान ड्यूटी करने पहुंचे थे।
INPUT:DBC

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *