भागलपुर: जोगसर रेड लाइट एरिया खत्म हुए दो दशक बीत गए, लेकिन शहर में देह का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कहीं मकान किराए पर लेकर तो कहीं खुद के मकान में सेक्स कारोबारी फल-फूल रहे हैं। बुधवार को इशाकचक थाने के पास एक मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ, लेकिन पुलिस के लिए अब भी चुनौती बरकरार है। इशाकचक थाना क्षेत्र में ही भीखनपुर और भोलानाथ पुल के पास खास इलाके में घरों से ही सेक्स रैकेट चल रहे हैं। घरों में ग्राहकों को बुलाकर सेक्स वर्करों को दिखाया जा रहा है। वहीं सौदे हो रहे हैं और ग्राहकों को घर में ही स्थान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं, भरोसे में आने पर सेक्स वर्करों को बाहर किसी और ठिकाने पर जाने की भी छूट दी जा रही है। देह के कारोबारियों ने सेक्स वर्कर्स की कीमत के लिए टाइम स्लॉट तय कर रखे हैं। 1500 से 8 हजार रुपए तक में हर तरह की सेक्स वर्कर्स उपलब्ध हैं।

भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में यह सच सामने आया। टीम ने पहले रैकेट चलाने वाली महिलाओं के फोन नंबर जुटाए। उनसे बात की। पहले तो अनजान नंबर देख महिलाओं ने इनकार कर दिया। लेकिन भास्कर टीम लगातार फोन पर बात कर महिलाओं को भरोसा दिलाती रही। भरोसा दिलाने के बाद महिलाएं तैयार हुईं। उन्होंने सेक्स वर्कर्स को दिखाने के लिए टीम को अपने घर बुलाया। एक-एक कर तीन सेक्स वर्कर्स दिखाए। तीनों की कीमतें बताईं।
मुझे जानकारी नहीं
मुझे सेक्स रैकेट चलने की जानकारी नहीं है। अापने बताया है तो हमारी टीम जरूर जाएगी। हम कार्रवाई करेंगे। राम एकबाल प्रसाद यादव, थानेदार, इशाकचक
इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर और भोलानाथ पुल के पास सेक्स रैकेट चला रही दो महिलाओं तक

फोन से सेक्स वर्कर को बुलाती सोनी।
रैकेट चलाने वाली महिलाएं व सेक्स वर्कर्स से भास्कर टीम की हुई बातचीत से निकली पूरी हकीकत
त्रिमूर्ति चौक के पास रेलवे लाइन क्रॉस करने के बाद काली मंदिर से महज चंद फर्लांग की दूरी पर एक मकान में पूनम नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती है। टीम को पूनम ने घर बुलाया। वहां खुशी नाम की एक सेक्स वर्कर मौजूद थी। टीम, महिला और सेक्स वर्कर से बातचीत के अंश..।
रिपोर्टर : फोन पर लड़की के लिए बात हुई थी?
पूनम (संचालिका): हां, धीमे बात कीजिए, बगल में आवाज जाएगी।
(आइए, दूसरे रूम में चलते हैं। भास्कर टीम दूसरे कमरे में पहुंची तो वहां एक सेक्स वर्कर बैठी थी। पूछने पर उसने अपना नाम खुशी बताया।)
पूनम : (खुशी की ओर इशारा करते हुए) देख लीजिए। ये यहीं हॉस्टल में रहती है।
रिपोर्टर : कितने पैसे देने होंगे?
पूनम: 1500 रुपए।
रिपोर्टर : नाइट के कितने होंगे?
पूनम : देखिए..ये हॉस्टल में रहती है। इसका रात में निकलना मुश्किल है। रात 8 बजे के पहले इसे पहुंचना होता है।
रिपेार्टर : ठीक है, लेकिन नाइट में कोई उपलब्ध है?
पूनम : ठीक है बात करते हैं। मगर नाइट में चार्ज ज्यादा होगा।
(पूनम ने सेक्स वर्कर खुशी से बात की, जिसके बाद खुशी नाइट के लिए तैयार हो गई।)
रिपोर्टर : एक और लड़की मिलेगी?
(पूनम ने फोन पर किसी से बात की, फिर कहा)
पूनम : दूसरी लड़की आ रही है। घंटेभर बाद आइए।
(ठीक एक घंटे बाद भास्कर टीम फिर पूनम के घर पहुंची। एक शादीशुदा महिला आई।)
रिपोर्टर : कितने पैसे देने होंगे?
पूनम : वही, 1500 रुपए।
रिपोर्टर : नाइट में?
पूनम : 4000 देना होगा।
सेक्स वर्कर : मैं हॉस्टल में रहती हूं। आसान नहीं है हॉस्टल से निकलना। 4000 से कम नहीं होंगे।
रिपोर्टर : ठीक है दोनों लड़कियों के कितने देने होंगे?
खुशी : दोनों के 8000
रिपोर्टर : ठीक है, 8000 दे देंगे। रात नौ बजे हम लोग आएंगे।
(रात 9 बजे संचालिका ने भास्कर टीम को फोन कर आने को कहा। टीम ने जरूरी काम का हवाला दे जाने से इनकार कर दिया।)
स्थान : भीखनपुर, समय : दोपहर 3 बजे
स्थान : भोलानाथ पुल के पास, गांधीनगर कॉलोनी, समय : दोपहर 1 बजे

तीन मंजिले एक मकान में सोनी नामक महिला परिवार के साथ रहती है। रिपोर्टर महिला के घर पहुंचे तो उसने अंदर बैठाया। बातचीत शुरू हुई तो महिला ने किसी सेक्स वर्कर के फिलहाल उपलब्ध होने से इनकार किया। फिर तुरंत फोन करने के बाद कहा, व्यवस्था हो जाएगी। महिला व रिपोर्टर्स से बातचीत के अंश..।

रिपोर्टर : एक लड़की चाहिए?
सोनी : मिलेगी, लेकिन तुरंत उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्टर : फोटो वगैरह हो तो दिखा दें। पसंद आएगी तो उसके कल ही बुलवा दीजिएगा।
सोनी : फोटो तो नहीं रखते हैं। बहुत खराब समय है। लड़की भी किसी परिवार से ही है। कहीं काम करती है। इसलिए हम लोग फोटो नहीं रखते।
रिपोर्टर : फिर कैसे होगा?
(सोनी ने थोड़ी देर चुप रहने के बाद फोन निकाला और किसी सेक्स वर्कर से बात की।)
सोनी (फोन पर) : तुम कहां हो? कब तक आओगी? कोई तुम्हारा इंतजार कर रहा है।
(उधर से सोनी से लड़की ने कुछ कहा। फिर सोनी ने फोन काटा और कहा-)
सोनी : कल सुबह 11 बजे आएगी। आप लोग आ जाएं। कहीं ले तो नहीं जाना है न?
रिपोर्टर : हां ले जाना है। हमारी खुद ही जगह है। कितना चार्ज लगेगा?
सोनी : वैसे तो 1500 हैं, लेकिन सभी के अलग-अलग चार्ज है। नूतन..पसंद आएगी। अभी वह एक रियल एस्टेट के दफ्तर में काम करती है। घर से काम पर आती है। वहीं से समय निकाल कर आएगी।
रिपोर्टर : ठीक है। कितना चार्ज है?
सोनी : 4000 रुपए लगेंगे। वैसे मेरे घर पर भी कमरा है। यह आपलोगों के लिए ही है।
(सोनी ने थोड़ी देर बाद किसी दूसरी लड़की से बात की।)
सोनी : नाइट में थोड़ा मुश्किल है। आप लोग अच्छे लोग हैं, एक और लड़की है। उसे ले जा सकते हैं। लेकिन कोई दिक्कत नहीं हो।
रिपोर्टर : ठीक है। सुबह 11 बजे उसे बुला लीजिए।
साभार और इनपुट:DBC

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *