अक्सर लोग शराब पीकर अपना आपा खो देते है। जिसकी वजह से उनके आस-पास वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। कई लोग नशे की हालात में बदमीजी भी करने लग जाते है तो कई लोग नशे की हालत में अजीबों गरीब हरकत कर देते है। ऐसा ही एक चौंका देने वाला काम अमेरिका के कोलोराडो शहर में रहने वाले माइकल एलेन हाग नाम के व्यक्ति ने किया है। माइकल फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 9864 से रवाना होकर कोलोराडो से चालर्सटन जा रहा था।

इसी दौरान माइकल ने फ्लाइट में सबके सामने पेशाब कर दिया। दरसअसल माइकल ने फ्लाइट के अंदर ही दो वोडका टॉनिक पी ली थी। जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया था और वह बगल में बैठी महिला के छेड़छाड़ करने लगा था।

जब महिला ने उसकी शिकायत की तो माइकल को फ्लाइट में सबसे पीछे बैठा दिया गाया। जहां पर जाकर उसने सबके सामने पेशाब कर दिया। फ्लाइट के लेंड होने के तुरंत बाद ही माइकल को फ्लाइट में पेशाब और महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद माइकल को जेल में भेज दिया गया था लेकिन उसी दिन उसकी बेल हो गई। अगर माइकल दोषी पाया गया तो उसे 20 साल तक की सजा मिल सकती है।
इनपुट: HARIBHOOMI

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *