पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में आत्महत्या का चलन बढ़ता ही जा रहा है। गोरखपुर में एक अधिकारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। शहर के शाहपुर क्षेत्र के रामजानकी नगर काॅलोनी में हुई इस घटना से आसपास के लोग आहत हैं। महराजगंज में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत 58 वर्षीय श्यामसुंदर पांडेय गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के रामजानकी नगर काॅलोनी में घर बनवा कर रहते थे। मूल रूप से देवरिया के अटकहा गांव के रहने वाले श्री पांडेय करीब डेढ़ दशक से गोरखपुर में ही परिवार के साथ रह रहे थे।

परिवार वालों के मुताबिक महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र में उनकी तैनाती थी। रोज की भांति बुधवार को भी वह मार्निंग वाॅक के लिए गए थे। करीब एक घंटा के बाद वह वापस आ गए और कमरे में चले गए। अंदर से सिटकनी बंद था। सुबह जब उनकी पत्नी चाय देने के लिए दरवाजे पर आवाज देने लगी तो कोई आवास नहीं आई। दरवाजा पीटने लगी तो घर के अन्य लोग भी आ गए। जब बारबार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने खिड़की के रास्ते झांका तो अंदर का दृश्य देखकर चिल्ला उठा। वह फंदे से लटक रहे थे।
 
घर में कोहराम मच गया। दरवाजा तोड़कर सभी कमरे में गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सीओ, थानाध्यक्ष सहित पुलिस वाले वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अभी आत्महत्या की वजहों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *