जिले में एक लड़की का उसकी मां ने युवती के सौतेले पिता से ही कई बार रेप करवाया। जिसके चलते वह मां भी बन गई।
 
पीड़ित लड़की ने कई बार अपनी मां के खिलाफ थाने में शिकायत दी लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। पीड़ित युवती आज न्याय की गुहार लगाने के लिए डीएम कार्यालय पहुंची।
 
कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी युवती ने जिलाधिकारी को शिकायत की। शिकायत में कहा गया है की उसकी मां ने दूसरा विवाह किया था। ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार युवती ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने नशीली गोली खिलाकर सौतेले पिता से कई बार उसका रेप करवाया।
 
युवती का कहना है कि बीते दो वर्ष से उसके साथ लगातार बलात्कार किया जा रहा है। पिता के द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने से उसके एक पुत्र भी हो गया। इसके बाद में 10 हजार रूपये में बेच दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे 8-9 जगह बेचा जा चुका है। पीड़ित डीएम से न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी।
 
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पीड़िता को महिला थानाध्यक्ष से जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उस लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया जिससे वह मां बन गई। उसकी शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर काररवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *