देश का जाना माना चेहरा और दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा अब दुनियां में नहीं रहीं। उनका आज निधन हो गया है। नीलम शर्मा के निधन की जानकारी दूरदर्शन के ऑफिसियल अकाउंट द्वारा ट्वीट कर दी गई है।

नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं, बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं। शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

नीलम शर्मा पिछले 20 सालों से दूरदर्शन का हिस्सा थीं। उन्होंने दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शरुआत साल 1995 में की थी। उन्होंने ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए।

मार्च में ही उन्हें नारी शक्ति सम्मान दिया गया था। इस सम्मान के अलावा भी नीलम शर्मा को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *