चेन्‍नई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्‍टर जैसे नेक पेशे को कलंकित कर दिया। यहां 64 साल के एक डॉक्‍टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस डॉक्‍टर पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं के अश्‍लील क्‍लिप बनाने का आरोप है।
 

मामला शुक्रवार को उस वक्‍त खुला जब एक महिला छाती में दर्द की शिकायत लेकर यहां पहुंची। जानकारी के मुताबिक मायलापोर इलाके में एक शिवागुरुनाथन का क्‍लिनिक है। 29 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गुरुनाथन के क्‍लिनिक पहुंची। उसे छाती में दर्द की समस्‍या थी।
 
महिला की शिकायत सुनने के बाद शिवागुरुनाथन ने उसके पति को बाहर बैठकर इंतजार करने को कहा। सच्‍चाई से अंजान महिला का पति बाहर आ गया। थोड़ी देर बाद जब उसने खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए। शिवागुरुनाथन ने महिला को कपड़े उतारने के लिए कहे और अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने लगा। डॉक्‍टर की इस हरकत को देख गुस्‍साया पति फौरन दरवाजा खोल अंदर गया। उसने डॉक्‍टर से इसके बारे में पूछा तो उसने फौरन वीडियो डिलीट कर दिए और मोबाइल का मेमोरी कार्ड फेंक दिया।

पति ने फौरन इस बारे में अपने दोस्‍तों को बताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब क्‍लिनिक की छानबीन की तो वहां से ऐसे ही 30 महिलाओं का वीडियो मिला। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *