सीवान। बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद ओम प्रकाश यादव ने प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा की बैठक में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
 
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र जी सहित प्रदेश पदाधिकारी और जिले के प्रतिनिधि शामिल हुए।
 

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार किसानों को केंद्र में रखकर योजनाओं पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय मे किसान की आय को दोगुनी की जाय। इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लागू की है।
 
उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। किसानों को जोड़ने और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे के लिए बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार की चर्चा की गई।
 
श्री यादव ने कहा कि देश का किसान अगर खुशहाल है तभी देश की तरक्की हो सकती है। किसानों के लिए केंद्र सरकार कृतसंकल्प है। आज देश में किसानों के लिए बिजली की पूरी व्यवस्था है। उन्नत किस्म की बीज और तकनीकी विकासित की जा रही है। कृषि के क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से युवा तैयार किए जा रहे हैं। किसानों के लिए बाजार उपलब्ध करने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में भारत खेती और किसानी में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *