एक रूसी यात्री विमान की गुरुवार को मॉस्को के पास आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल, उस विमान के इंजनों में कई पक्षी फंस गए थे, जिसके बाद प्लेन के उड़ान भरने में मुश्किल हो रही थी। एयरलाइन ने कहा कि यूराल एयरलाइंस की उड़ान मास्को से क्रीमिया के सिम्फरोपोल की उड़ान भर रहा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। एयरबस 321 पर 234 यात्री सवार थे। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन्स के हवाले से बताया है कि मास्को के दक्षिण-पूर्व में जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।
 
 
यूराल एयरलाइंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी थी कि विमान के इंजनों में पक्षियों फंसने की वजह से U6178 फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। हालांकि, उसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
 

 
TASS स्टेट न्यूज एजेंसी ने यूराल एयरलाइंस के जनरल डायरेक्टर सर्गेई स्काईटावोव के हवाले से कहा कि जुकोवस्की में एक इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। दोनों इंजनों में पक्षी फंस गए थे। इंजन बंद करने के बाद क्रू ने रनवे से एक किलोमीटर दूर विमान की लैंडिंग कराई।
 
TASS ने एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि विमान हवाई अड्डे के पास एक मैदान में उतरा था। सुरक्षा चिंताओं की वजह से रूस के एयरलाइन उद्योग को काफी नुकसान हुआ है, जिसने हाल के वर्षों में कई घातक दुर्घटनाओं का सामना किया है।
 

विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। घटना में तीन बच्चों समेत 10 लोग घायल हुए हैं। विमान में चालक दल के सात सदस्यों समेत 234 लोग सवार थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *