बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के नाना और मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्म एक्टर दीपक प्रकाश ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। दीपक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक घंटे पहले मेरे सबसे प्यारे अकंल जे ओम प्रकाश का निधन हो गया। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान एक उपहार है जो वह हमारे पास छोड़ गए’।
 
‘मैंने ये तस्वीर कुछ महीने पहले खींची थी जब मैं उनसे मिलने गया था! ओम शांति’। दीपक ने जो तस्वीर पोस्ट की है उमसें ओम प्रकाश काफी बीमार नजर आ रहे हैं। उनका आंखें बंद हैं। वहीं दीपक उनके पास खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। ओम प्रकाश ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं जैसे, आदमी खिलौना है, आए दिन बहार के, आप की कसम, आई मिलन की बेला, आया सावन झूम के’। उन्होंने इनमें से कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

ऋतिक रोशन ने अपने नाना के काफी करीब थे। उनके 92वें जन्मदिन पर ऋतिक ने एक पार्टी भी आयोजित की थी। जिसकी कई फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नाना की फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया था की उन्होंने पढ़ाई करने के लिए कितनी मेहनत की थी।

फोटोज शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था, नाना ने किताबों के लिए अपनी शादी की अंगूठी बेच दी थी, स्ट्रीट लैंप में पढ़ाई की थी। उन्होंने बॉलीवुड की 22 हिट फिल्में दीं। ऋतिक ने बताया था कि उनके नाना ही उनके सबसे बड़े गुरु हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *