चोरी के आरोप में पकड़े गये विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज के रहने वाले मुन्ना यादव ने बुधवार को पकड़े जाने के बाद बीमारी की बात कर पुलिस को खूब छकाया। रविवार को विवि थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में रहने वाले छात्र के बैग की चोरी के आरोप में पुलिस ने मुन्ना यादव को बुधवार को पकड़ा। थाना पर लाये जाने के बाद बीमार होने की बात कह मुन्ना नीचे लेट गया।
 
पुलिस तुरंत उसे इलाज के लिए मायागंज लेकर गयी। मायागंज पहुंचने के बाद मुन्ना बेहोशी का नाटक करने लगा। डॉक्टर के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बोल रहा था। काफी कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिली तो डॉक्टर ने जांच के लिए उसकी नाक में पाइप डाला। नाक में पाइप जाते ही मुन्ना उठ कर बैठ गया और कहने लगा कि वह ठीक है और अस्पताल में भर्ती नहीं होगा। इलाज के लिए उसे भर्ती होने को कहा गया पर वह तैयार नहीं हुआ। फिर उसे गाड़ी में बिठाकर वापस थाना ले जाया गया। गुरुवार को उसे जेल भेजा जायेगा।
 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *