भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में सोमवार की देर शाम बाराप पंचायत के मुखिया अरुण सिंह की गो’ली मारकर ह’त्या कर दी गई। मुखिया को काफी नजदीक से सिर में गो’ली मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमला’वर भाग निकले। ह’त्या की वजह पूर्व से चली आ रही रंजिश बतायी जा रही है। मृ’त मुखिया गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी हरिद्वार सिंह के पुत्र अरुण सिंह हैं। वह दूसरी बार मुखिया पद पर निर्वाचित हुए थे। उनकी पत्नी अनीता देवी भी पूर्व में मुखिया रह चुकी हैं। ह’त्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया जा रहा है।
 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुखिया देर शाम गांव में ही एक व्यक्ति के घर के पास खड़े थे। तभी उन्हें सिर में गो’ली मार दी गयी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दो साल पूर्व मुखिया के भतीजे रवि सिंह को भी गो’ली मार दी गयी थी।

वहीं मुखिया की ह’त्या की सूचना पर मिलने पर एसपी सुशील कुमार, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार व नवादा थाना इंचार्ज ललन कुमार दक-बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी सहित अन्य अफसरों ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली। गड़हनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।
 
इधर, एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश में ह’त्या की गयी है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। इसके लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। वहीं मुखिया की ह’त्या से गांव में तनाव बढ़ गया है। गांव से लेकर आरा सदर अस्पताल तक अफरात’फरी मची रही। एहतियात के तौर पर अस्पताल में बड़ी संख्या में फोर्स बुला ली गयी है। गांव में भी पुलिस कैंप कर रही है। स्थिति पर पुलिस नजर रख रही है। समाचार भेजे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *