प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। इस शादी को लेकर उनके फैन्स काफी उत्साहित थे। इससे पहले प्रियंका की चचेरी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जीजू निक जोनास से जूता छिपाई रस्म के लिए बहुत बड़ी रकम डिमांड की थी। कहा जा रहा है कि परिणीति ने जूता खिपाई की रस्म तो पूरी की लेकिन उन्हें उतनी बड़ी रकम नहीं मिल पाई जितनी उन्होंने डिमांड की थी। हालांकि जो रकम उन्हें मिली है वह भी कम नहीं है।

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार निक जोनास और बारात का स्वागत प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया था। परिणीति चोपड़ा ने जूता खिपाई की रस्म की थी। परिणीचि ने जूता वापसी के लिए पहले 3 करोड़ 50 लाख की मांग की थी। जबकि जीजा ने ने उन्हें पांच लाख रुपए जूते वापसी के लिए दिए।

आपको बता दें कि आज दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन पार्टी में सोनाली बेंद्रे, ड्वेन जॉनसन जैसी हस्तियां शिरकत करेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *