17 साल की लड़ी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उसे कोई बीमारी नहीं है, लेकिन जब 17 साल तक उसका मासिक धर्म शुरू नहीं हुआ तो मां की चिंता बढ़ने लगे। काफी इंतजार किया, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो बेटी को लेकर शहर के सबसे बड़े अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों ने जांच की तो हैरान रह गए। दरअसल लड़की बिना वैजाइना के पैदा हुई थी। उसके शरीर में योनि और गर्भाशय दोनों ही नहीं थे। घरवालों को जब डॉक्टरों ने ये बात बताई तो वो परेशान हो गए। उन्होंने तो लड़की के 18 साल पूरे होने के बाद शादी की तैयारी कर रखी थी, लेकिन अब सब कुछ बदल गया था। डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया और ऑपरेशन के जरिए कृत्रिम वैजाइना बनाने की सलाह दी।
 
बिना वैजाइना के जन्मी लड़की
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सामने अजीबोगरीब मामला सामने आया था। 17 साल की लड़की को उसके घरवाले पीरियड न होने की वजह से स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर आए थे, लेकिन जांच के बाद जो बातें सामने आईं वो हैरान करने वाली थी। लड़की का जन्म बिना वैजाइना के हुआ था। घरवाले परेशान थे, लेकिन डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए कृत्रिम योनि बनाने की बात कही।
सर्जरी के जरिए बनाया प्राइवेट पार्ट
अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ और सीनियर डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की पूरी तरह स्वस्थ है। उसे कोई बीमारी नहीं है। उसके शरीर में गर्भाशय और योनि नहीं है., जबकि अंडाशय पूरी तरह से स्वस्थ थे। इस कंडीशन डॉक्टरों ने सर्जरी से कृत्रिम योनि का निर्माण किया। कृत्रिम योनि बनाने के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की। डॉक्टरों के मुताबिक पहले ऐसे ऑपरेसन के लिए जांघों की स्कीन या टिश्यू का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इस केस में ऐसा नहीं किया जा सकता था, क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा भी बना हुआ था।
 

नहीं बन पाएगी मां
डॉक्टरों ने ऑपरेशन से लड़की की वैजाइना तो बना दी, लेकिनबताया कि लड़की की शादीशुदा जिंदगी नॉर्मल नहीं हो सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि वह प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकती है। लड़की अगर मां बनती है तो उसके पास सेरोगेसी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *