संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय महिला नर्स ने आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर को नर्स ने अल आइन अस्तपाल की छत से छलांग लगा दी। महिला नर्स की पहचान केरल की सुजा सिंह के रूप में हुई है।फिलहाल, आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
 

 
सुजा जनवरी से इस अस्पताल में काम कर रही थी। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ‘ सुजा सिंह की अस्पताल प्रशासन या किसी सदस्य से कोई रंजिश नहीं थी। वे अच्छा काम कर रही थी। हमारी संवेदना उनके परिजनों के साथ है।’
 

 
बताया गया है कि सुजा तलाकशुदा थी और उनके दो बच्चे हैं, जो देश के बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। अस्पताल ने उनके बच्चों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शव लेने से साफ इनकार कर दिया। प्रवक्ता ने बताया, ‘हम चकित रह गए कि उनका परिवार शव को भारत नहीं ले जाना चाहता है। अब अस्पताल प्रबंधन उन्हें यहीं दफनाने की तैयारी कर रहा है।’
 

ये भी जाने: दक्षिण अफ्रीका में बस पर फेंका पेट्रोल बम, 6 की मौत

दक्षिण अफ्रीका की मोदीकवा प्लेटिनम खदान जा रही कर्मचारियों से भरी बस पर हमलवारों ने  देर रात पेट्रोल बम से हमला कर दिया। छह कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। कुछ कर्मचारियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर उसमें से छलांग लगा अपनी-अपनी जान बचाई। फिलहाल, हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न घटना के कारणों का खुलासा हो सका है।
 

मोदीकवा खदान अफ्रीकन रेनबो मिनरल्स एंड एंग्लो अमेरिकन की ओर से संचालित होती है। राष्ट्रीय खदान कर्मचारियों के संघ के क्षेत्रीय सचिव फिलिप मंक्ज का कहना है घटना को अंजाम देने के पीछे हमलावरों का क्या उद्देश्य था, इसका अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका विश्वभर में प्लेटिनम उत्पादन के मामले में शीर्ष पर है। हाल के दिनों में यहां काम करने वाले मजदूरों पर हमले भी बढ़े हैं। स्थानीय लोग अधिक से अधिक नौकरी और लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *