संयुक्त अरब अमीरात में एक आदमी ने अपनी जान पर खेलकर एक महिला और तीन बच्चों को समुद्र में डूबने से बचा लिया। उसने यह बहादुरी का काम अपने एक हाथ से किया। जिसके लिए उसकी जमकर तारीफ हो रही है। वह शख्स अपने दोस्तों के साथ अरब राष्ट्रीय अल राहबा शहर के अल शालीला समुद्र तट पर एक नाव में मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। जो पेशे से एक डॉक्टर और एक चिकित्सा सहायक थे।

इसी दौरान समुद्र तट पर एक महिला और उसकी तीन लड़कियां भी खेल रही थी। इस दौरान महिला की 8 वर्षीय लड़की समुद्र के वापस जा रही लहरों के साथ गहरे पानी के तरफ बढ़ने लगी। उसे बचाने की कोशिश में उसकी 19 वर्षीय बहन भी समुद्र में कूद पड़ी। जब उसने देखा कि उन्हें मदद की ज़रूरत है तो तीसरी बहन भी उनके पीछे चली गई। इस दौरान लड़कियों की मां भी समुद्र में कूद चुकी थी।

मौके पर जब लगभग 200 मीटर दूर, पुरुषों ने लहरों के बीच मदद के लिए बुला रही तीन लड़कियों की आवाज़ सुनी तो उनमें से एक तुरंत पानी में छलांग लगा दी और किसी तरह से तीनों लड़कियों और उनकी मां को डूबने से बचा लिया।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *