दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी-पूर्वी प्रांत लिम्पोपो में एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय परिवहन मंत्री मकोमा मखुरुपेत्जे ने बताया कि ट्रक का आगे का एक टायर फटने के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे कई वाहनों से टकरा गया।

अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी जिसमे 27 कामगार लोगों को लेकर जा रही मिनी बस शामिल थीं। मिनी बस लिम्पोपो से देश की आर्थिक राजधानी जोहानसबर्ग आ रही थी। दुर्घटना में घायल चार लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना दक्षिण अफ्रीका को जिम्बाब्वे से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
 
दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में एक सड़क दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
दुघर्टना पिनटाउन में गुरुवार शाम को उस समय हुई जब एक ट्रक ने एक साथ कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। बताया गया है कि इस दुर्घटना में 80 लोग घायल भी हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए।
मीडिया खबरों के अनुसार हादसा डरबन के पाइन टाउन में उस समय हुआ जब एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
दक्षिण अफ्रीकी प्रेस एसोसिएशन ने घायलों का इलाज कर रहे अस्पताल सूत्रों के हवाले से कहा कि हादसे में 80 लोग घायल हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *