सऊदी अरब में एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि इस बार सऊदी में एक महिला को मृत्युदंड की खौफनाक सजा दी गयी है। आपको में यह बता दें यह खबर इसीलिए हड़कंप मचा रही है क्योंकि इससे पहले सऊदी में पुरुषों को गर्दन मरोड़कर या काटकर उसे मृत्यु दे जाती थी, ऐसा हर साल सैकड़ों लोगों के साथ होता है, लेकिन इस बार एक महिला की गरदन मरोड़कर उसे दुनिया से बेदखल करने की सजा दी गयी है। यह महिला मानव अधिकारों के लिये लड़ने वाली सक्रिय कार्यकर्ता थी।

सऊदी अरब में मानवाधिकारों के लिए सक्रिय शिया महिला “असरा अलजाग़म” की गरदन मरोड़ दी गई। बताते चले कि शिया महिला कार्यकर्ता को सऊदी के शहर कतीफ से गिरफ्तार किया गया था।

शिया महिला को दोष यह था कि सक्रिय कार्यकर्ता सरकार की आलोचना और शिया मज़लूमीन के हक में और सऊदी अत्याचारो के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसीलिए इस महिला को मौत की सजा सुनाई गई। अपनी हत्या से पहले से उसने एक बात कही थी जो दिलों को छू लेने वाली है, उसने कहा था, “मेरी निर्दोष हत्या की जा रही है, मै अपने खुदा से शिकायत करूंगी।”


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *