सऊदी अरब के शहर अल आइन में रहने वाली मोरक्को मूल की एक महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड से बेवफाई का ऐसा बदला लिया, कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। मोरक्को मूल का यह कपल तकरीबन 7 साल पुराना था। ब्वायफ्रेंड का कसूर मात्र इतना था कि वह किसी और लड़की से शादी करना चाहता था। इसी बात पर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इसके बाद से महिला के मन में बदले की आग सुलगने लगी और उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। महिला ने अल आइन कोर्ट को बताया कि यह घटना तकरीबन 3 महीने पुरानी है। महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इतने पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने उसके शरीर के टुकड़े कर उसकी बिरयानी बनाई और पास ही कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दी।

उसके शरीर के बाकी बचे टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिला दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का भाई उसकी तलाश में महिला के घर पहुंच गया। जब उसने महिला से अपने भाई के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। महिला ने बताया कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर हो गया था, जिसके बाद हमारा ब्रेकअप हो गया। लेकिन महिला के घर में मृतक के भाई को मिक्सी में एक इंसानी दांत फंसा हुआ नजर आया।

इससे उसे शक हुआ और इसी शक से इस मामले का खुलासा हुआ और महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उसने पुलिस में मिक्सी में दांत फंसे होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस दांत का डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट में यह साबित हो गया कि वह दांत महिला के एक्स बॉयफ्रेंड का ही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *