सऊदी अरब में चार हजार भारतीय बुरी तरह से फंस चुके हैं। इन में 1400 भारतीय पंजाब के रहने वाले हैं। जिन्हें एक कंपनी ने बंधक बना लिया है। इन लोगों ने वीडियो के माध्यम से अपनी दुख भरी दास्तां सुनाई है। इस सभी ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से वहां से निकालने और बचाने की गुहार लगाई है।
 
 
15 मिनट की वीडियो में कंपनी में फंसे भारतीयों ने अपनी व्यथा सुनाई है। इन लोगों ने कहा है कि सऊदी अरब के जेहाद की कंपनी जे एंड पी में पिछले आठ माह से वेतन नहीं दे रही है। मेडिकल कार्ड न बनाने से बीमार होने पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं। जब वे घर वापस भेजने के बात करते हैं तो कंपनी की ओर से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जमा करवाने की बात कही जाती है। कंपनी ने आठ माह के वेतन भी नहीं दिए और उल्टे पैसे भी मांग रही है।
 

 
एक युवक ने वीडियो में बताया है कि वह शुरू से ही जे एंड पी कंपनी में काम कर रहा है। पहले तो सब ठीक था, लेकिन एक साल से कंपनी अपने मुलाजिमों के साथ गलत व्यवहार करने लगी। न तनख्वाह दे रही है अौर न मेडिकल कार्ड बना रही है। न ही खाने का ही उचित प्रबंध किया जाता है। वीडियो के अनुसार इस कंपनी में चार हजार भारतीय फंसे हैं। इनमें करीब 1400 पंजाब से हैं। इनमें से होशियारपुर और जालंधर के ज्यादा लोग हैं। मुसीबतों में फंसे सभी लोग घर वापस आना चाहते हैं, लेकिन वह बेबस हैं।
 

 
उसने वीडियो में बताया है कि वह शुरू से ही जे एंड पी कंपनी में काम कर रहा है। पहले तो सब ठीक था, लेकिन एक साल से कंपनी अपने मुलाजिमों के साथ गलत व्यवहार करने लगी। न तनख्वाह दे रही है अौर न मेडिकल कार्ड बना रही है। न ही खाने का ही उचित प्रबंध किया जाता है। वीडियो के अनुसार इस कंपनी में चार हजार भारतीय फंसे हैं। इनमें करीब 1400 पंजाब से हैं। इनमें से होशियारपुर और जालंधर के ज्यादा लोग हैं। मुसीबतों में फंसे सभी लोग घर वापस आना चाहते हैं, लेकिन वह बेबस हैं।
 

 
लोगों ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है कि वह संकट में है, वह उनकी मदद करें। क्योंकि उनकी न यहां पर एबेंसी सुन रही है और न ही लेबर कोर्ट। अब उनकी उम्मीद भारत सरकार पर ही टिकी है।
 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *