उत्तरी प्रांत पारा में एक जेल के अंदर दो गुटो में हिंसा में 57 कैदियों की मौ’त की खबर है। प्रशासन ने यह जानकारी दी। प्रांत की राजधानी बेलेम से लगभग 850 किलोमीटर दूर स्थित अल्टामीरा जेल में लगभग पांच घंटों तक हिं’सा जारी रही।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न सरकारी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास के बाद आरोपियों पर काबू पाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 16 के सर धड़ से अलग मिले। वहीं, आरोपी गुट द्वारा एक सेल में आग लगाने के कारण 41 लोगों की मौ’त दम घुटने से हुई।

प्रांतीय जेल के निदेशक जारबास वास्कॉनसेलॉस ने बताया कि यह संघर्ष दूसरे गुट का सफाया करने के लिए किया गया था। यह एक स्थानीय हमला था। हमलावरों ने सेल में प्रवेश किया, कैदियों को मारा और बाद में कमरे में आग लगा दी।
 
वास्कोनसेलोस ने बताया कि इस घटना को लक्ष्य बनाकर अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। इससे यह प्रतीत होता है कि यह दो गिरोहों के बीच का झगड़ा था।

गौरतलब है कि इसी साल मई में उत्तरी राज्य अमेजोन्स की जेलों पर हुए हमले में 55 कैदियों की मौ’त हो गई थी। 2017 में यहां हफ्तों चली हिंसक घटनाओं में 150 लोगों की मौ’त हुई थी। ब्राजील में बीते कुछ साल में जेलों में ज्यादा संघर्ष देखने को मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *