एक एयरहोस्टेस न’शें में चूर होकर फ्लाइट के भीतर पहुँच गई। वह इतनी न’शे में थी कि खुद को संभाल नहीं पा रही थी। वह तो यह भी समझ पा रही थी विमान कहां लैंड कर रहा है। एयरहोस्टेस की हालत काफी खराब हो गई थी और पैसेंजर को ही उनकी मदद करनी पड़ी।

अमेरिका के विसकॉनसिन की रहने वाली 49 साल की जुलिआने मार्च को नौकरी से निकाल दिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। जांच में पता चला कि उसने अधिक शराब पी थी।
महिला 2 अगस्त को शिकागो से इंडियाना जा रही सुबह की फ्लाइट में सर्विस देने वाली थी लेकिन कुछ यात्रियों ने देखा कि महिला न तो ठीक से सेफ्टी मैसेज दे पा रही है और न ही ठीक से चल रही है।

एक शख्स ने एयरलाइन को ट्वीट करके बताया कि ऐसा लगता है कि हमारी फ्लाइट अटेंडेंट नशे में है, वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही है और वह यात्रियों के सामानों को भी गिरा रही है।

एक अन्य यात्री ने बताया कि विमान में एक ही विमान अटेंडेंट थी। उसका फोन लगातार बज रहा था और वह रिसीव नहीं कर रही थी। पायलट भी उससे बात नहीं कर पा रहा था। कथित रूप से महिला ने गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों को बताया कि उसने फ्लाइट से पहले वोडका पी ली थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *