एक युवक जो पैसे कमाने सऊदी अरब गया था उसे अपने वतन लौटने की छुट्टी नहीं मिली। उसने अपने अधिकारियों यह बताया कि उसका निकाह होने वाला है लेकिन उसके बावजूद भी उसे घर आने के लिए छुट्टी नहीं दी गई। युवक का नाम लियाकत है जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज निवासी रमजान के पुत्र है। सऊदी अरब में रह रहे लियाकत के परिजनों ने उसका निकाह तय किया था। पर छुट्टी न मिलने के कारण वह घर नहीं आ सका तो काजी ने उसका निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया।

रमजान को नहीं मिली छुट्टी युवक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे रमजान का निकाह हमने गोंडा के राधाकुंड निवासी अलीम की पुत्री अकबरी के साथ तय किया। लेकिन उसे अरब से छुट्टी न मिलने पर सब परिवारीजन परेशान हो गए। इसके बाद तोड़ निकाला कि हम तय समय पर बारात लेकर गोंडा के एक मैरिज हॉल में पहुंचें।

कुछ लोगों ने कहा कि आजकल कबूलनामा वीडियो कॉलिंग के जरिए भी किया जा सकता है। इसके बाद दूल्हे को वीडियो कॉलिंग कराई गई और काजी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाह पढ़ाया। दुल्हन संग ली दूल्हे के मां-बाप ने विदा विवाह सम्पन्न होने के बाद मंगलवार देर शाम लड़के के परिजन दुल्हन को विदा कराकर ले गए। इस निकाह की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। लोग फेसबुक पर इसे शेयर भी कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *