एक भारतीय युवती जिसकी हाल ही में शादी हुई थी वह दुबई में कहीं गुम हो गयी है। लापता होने की खबर से उसके परिवार वालों के बीच हड़कंप मच गया है। नवविवाहिता के ससुर ने पुलिस के पास इस बात की कम्प्लेन दर्ज करवाकर जल्द से जल्द उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। नवविवाहिता का ससुराल यूपी के मेरठ में हैं। मेरठ एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रोहटा क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 12 फरवरी 2016 को जानी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी।

युवक के पिता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही पुत्रवधू की नौकरी लग गई और दोनों दिल्ली में जाकर रहने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। इसलिए कुछ समय बाद ही वह दुबई चला गया। कुछ महीने बाद पुत्रवधू भी दुबई चली गई। 19 सितंबर, 2018 तक उनकी पुत्रवधू बिना उनके बेटे को बताये कई बार भारत आई और लौट गई।

पीड़ित ने यह भी बताया कि एक दिन उनके समधी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी दुबई में कहीं लापता हो गई है। उनको बेटी का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया है। पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकी पुत्रवधू गुपचुप तरीके से दुबई में ही रह रही है, जिसका पता उसके परिजनों को भी है। विवाहिता के ससुर ने उसे तलाश करने की गुहार लगायी है। इस मामले में आगे की जानकारी के लिए बने रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *