संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में एक महिला सहित पांच लोगों ने 16 वर्षीय लड़की को प्रलोभन उससे जबरदस्ती गंदा काम करवाया। जिसका खुलासा होने पर पांचों को कड़ी सजा दी गई।
 
दुबई की एक अदालत दोषी पाए जाने के बाद महिला सहित पांचों को चार साल के कैद की सजा सुनाई है। ये सभी बंगलादेशी नागरिक हैं। लोक अभियोजन पक्ष के रिकॉर्ड के मुताबिक सभी आरोपी 30 से 42 वर्ष के हैं। उन्होंने पीड़तिा का फर्जी उम्र के साथ पासपोर्ट हासिल करने के बाद उसे ढाका से यूएई आने का प्रलोभन दिया और उसे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उठाकर अल मुहाइस्नाह में एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां उसे वेश्या के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया।

 
इस मामले में एक दोषी को वेश्यालय चलाने, देह व्यापार और महिलाओं के शोषण के लिए अतिरिक्त छह महीने की सजा मिली है। वेश्यावृत्ति कराने में सहयोग करने के लिए महिला आरोपी को भी अतिरिक्त छह महीने की सजा मिली है। न्यायालय ने उन्हें देश निकाला और फ्लैट सील करने के भी आदेश दे दिये हैं।
 
 
यह लोक अभियोजक के आदेश पर ही फिर से खुलेगा। इन लोगों को 14 मई को अल कुसैस में गिरफ्तार किया गया था। पीडि़ता ने जांचकर्ताओं को बताया कि दोषी महिला ने पासपोर्ट हासिल करने के लिए पैसे भेजे थे और उसे यूएई में प्रवेश करने के लिए उम्र बढ़ी दिखाने के भी निर्देश दिये थे।
 

 
पीडि़ता ने कहा, “मैं तीन मई को यहां पहुंची और एक आदमी ने दुबई हवाई अड्डे पर मेरी अगवानी की। कुछ दिनों बाद मुझे किसी फ्लैट पर ले जाया गया जहां वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाया गया।” उसने बताया कि उसका वीजा और पासपोर्ट आरोपियों ने जब्त कर लिया था।
 
 
पुलिस ने 14 मई को फ्लैट पर छापा मारा और आरोपियों और दो एशियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया। पीडि़ता को दुबई की महिला एवं बाल फाउंडेशन में भेज दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक नाबालिग लड़की के वेश्यावृत्ति करने की खबर मिली थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *