दुबई: भारत में बिहार के रहने वाले आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार दूबे को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दुबई में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से स्ममानित किया गया। आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. सुनील कुमार दुबे को दुबई के ग्लोबल अचीवर फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान दिया गया है। आयुर्वेद के क्षेत्र में पिछले 18-20 वर्षों से वे रिसर्च कर रहे डॉ. सुनील कुमार दुबे को संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के प्रतिनिधि मोहम्मद सूरी और यूक्रेन की राजदूत ने सम्मानित किया।

सम्मान मिलने के बाद मंगलवार को पटना वापस लौटे डॉक्टर सुनील ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दुबई सरकार की ओर से ‘इंटरनेशनल आयुर्वेद विद गोल्ड मेडल’ से मुझे सम्मानित किया गया। दुबई के किंग के प्रतिनिधियों के हाथों यह सम्मान लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

डॉ. दूबे ने कहा कि आयुर्वेद विशुद्ध भारतीय चिकित्सा है। मैंने कई गंभीर समस्याओं का इलाज आयुर्वेद के जरिए किया है। भारतीय चिकित्सा पद्दति में आयुर्वेद चिकित्सा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह पद्धति रोग को जड़ से खत्म कर देता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *