आईजीआई एयरपोर्ट के टी-3 से दुबई के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले कस्टम ने दो यात्रियों को पकड़ा। उनके चेक-इन लगेज से 3 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपये के अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए। विदेशी करेंसी जब्त करने में कस्टम की इस साल की यह सबसे बड़ी रिकवरी है। कस्टम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों भारतीय नागरिक हैं। उनकी उम्र 40 साल के आसपास है।

एक एसी रिपेयर करने का काम करता है, तो दूसरा दुबई में लेबर कॉन्ट्रैक्टर है। वे अक्टूबर में 50 लाख रुपये के डॉलर दुबई ले जा चुके थे। कस्टम अधिकारियों का कहना है कि डॉलर को उन्होंने गिफ्ट रैपिंग पेपर के अंदर फोल्ड कर रखा था। करीब 20 फ्लाइट के यात्रियों की डिटेल खंगालने के बाद दोनों को पकड़ा गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे टी-3 पर पकड़े गए।

बता दें कि दुबई या अन्य खाड़ी देश में जाने वाले या वहां से भारत आने वाले विमानों में चढ़ने वाले यात्रियों पर कस्टम या CISF के जवानों की विशेष नजर होती है। क्योंकि कई बार इन विमानों में यात्री के भेस में स्मगलर भी चढ़ जाते हैं। ऐसा कई मामला सामना आ चूका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *