वह दक्षिण भारत के समुद्र तट पर है। आगे उसने कहा कि, वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है। पूरी जानकारी, पूरी पड़ताल सिर्फ़ खाड़ी ख़बर पर.

 
 
हालांकि, अब शेख लातिफा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन फ्रांस के पूर्व जासूस हर्व जॉबर्ट का कहना है कि उन्हें बीते महीने वापस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ले आया गया था। पूर्व जासूस ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने राजकुमारी को यूएई से भागने में मदद की थी।
 

इस पूरे मामले पर दुबई की सरकार और अमीराती अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एपी के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। जॉबर्ट ने एपी से कहा, ‘मैं जानता हूं यह सुनने में अजीब है लेकिन यह तथ्य है।’
 
 
लातिफा ने भागने के बाद एक 40 मिनट के विडियो में दावा किया था कि उसके पिता ने तीन साल से कैद कर रखा था। युवती के मुताबिक वह पहले भी भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन इसमें नाकाम रही थी इसके बाद उसके पिता उस पर पहरा बिठा दिया था। लतीफा ने यह भी दावा किया था कि उनके बागी रुख पर काबू पाने के लिए उन्हें डॉक्टरों ने नशीली दवाइयां खिलाई, ताकि वह शांत रह सकें।
 
 
बता दें कि दुबई के शेख ने करीब 6 शादियां की हैं, जिनसे उन्हें 30 बच्चे हैं। उनकी कई बेटियों का नाम लातिफा ही है।
 

अब तक चल रही थी ये ख़बर: दुबई की राजकुमारी शेख लातिफा है कई महिनों से गायब

दुबई की राजकुमारी शेख लातिफा के गायब होने की खबर है… पिता के जुल्म से तंग आकर शेख लातिफा ने दुबई छोड़ दिया है… एक वीडियो पोस्ट करने के बाद इस खबर की पुष्टि हुई है… दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी शेख लातिफा की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है.
 

ये है पूरा मामला, एक नज़र में जाने पूरी जानकारी

 
किसी देश के राजा की बेटी होना सुनने में जितना लाजवाब हकीकत शायद इससे कहीं अलग। जहां आज हर कोई इस तरह की ऐशो-आराम की जिंदगी के ख्वाब देखता है तो हर किसी को इस तरह की जिंदगी नसीब ही नहीं होती। आज जहां दुनिया के ज्यादातर देशों में लोकतंत्र हैं और लोग अपने हक के मुताबिक जीते हैं।

देश के राजा की बेटी होने के भी हो सकते हैं ऐसे नुकसान

जहां किसी जमाने में कई देशों में राजाओं द्वारा शासन किया जाता था वहीं आज शासन में आम जनता की बहुत बड़ी भागीदारी होती है।
लेकिन इन सबके बाद भी अगर किसी देश के नागरिक को उसकी जिंदगी उसके मुताबिक जीने का अधिकार नहीं है तो फिर वह कोई आम शख्स हो या राज घराने में रहने वाला, ऐसी जिंदगी जीना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है।

ठीक ऐसा ही हुआ है दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी के साथ। दुबई के राजा की बेटी होने के बाद भी उनकी बेटी अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं। शेख मोहम्मद बिन की बेटी लातिफा के मुताबिक उसकी जिंदगी एक कैदी के बराबर रह गई है। जहां उसे किसी चीज की आजादी नहीं है।

अपनी आम जिंदगी के लिए तरसती है यह राजकुमारी

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी का कहना है कि वह अपने लिए एक आम जिंदगी जीने के लिए भी हकदार नहीं है यहां उसे लोगों की निगरानी में रहना पड़ता है। जिस वजह से वह अपना देश छोड़कर भाग गई है।

दुबई शासक की 33 साल की बेटी लातिफा ने अपना देश इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि उसे वहां अस्पताल में कैदी की तरह रखा जा रहा था।

इससे पहले भी देश छोड़ने की कर चुकी हैं कोशिश

ब्रिटिश मीडिया को अपने द्वारा भेजे गए संदेश में राजकुमारी शेख लातिफा का कहना है कि उसने 16 साल की उम्र में एक बार देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। इसलिए तब से सब उसे हमेशा शक की निगाहों से ही देखा जाता है।
आजादी की जिंदगी जीने की लातिफा को बिल्कुल भी इजाजत नहीं है। साल 2000 के बाद से ही लातिफा के देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा लातिफा गाड़ी नहीं चला सकती और उस पर 24 घंटे निगारानी रखी जाती है।

लातिफा को काबू में करने के लिए कराया जा रहा है उसका इलाज

कहा जा रहा है कि लातिफा के उग्र स्वभाव को काबू में रखने के लिए कैद कर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं जानवरों को छोड़कर उसका कोई दोस्त नहीं है। लातिफा के मुताबिक शेख मोहम्मद की छह बीबियां और 30 बच्चे हैं। वह उनकी कम मशहूर पत्नी की तीन बेटियों में से एक है। उसका दुबई में कोई सामाजिक जीवन भी नहीं है।

दुबई से भागी हुई राजकुमारी ने यह भी बताया है कि ‘पहले भी दुबई की दो राजकुमारियां देश छोड़कर भाग चुकी है। उनसे से एक बाद में पकड़ ली गई थी।’

फ्रांसीसी जासूस ने फरार होने में की मदद

देश से फरार होने में लातिफा की मदद एक फ्रांसीसी जासूस ने की थी। यह जासूस अपनी बोट से दुबई में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिकी सरकार से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क किया है। लातिफा का कहना है कि

वह दक्षिण भारत के समुद्र तट पर है। आगे उसने कहा कि, वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *