एक विमान में सवार यात्रियों की जान उस वक्त हवा में अटक गई जब उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट वायुमंडलीय विक्षोभ के अन्दर आ चुकी है। इस दौरान वायुमंडलीय विक्षोभ के वजह से 14 यात्री घा’य’ल भी हो गए।

यह घटना स्पेन के चार्टर एयरलाइन इवेलोप के साथ हुई है। दुर्घटना की शिकार विमान मॉरिशस से मैड्रिड आ रही थी। इसी क्रम में विमान अचानक 100 मीटर तक नीचे की ओर आ गया और हिलने लगा। विमान में कंपन के वजह से यात्री अपना संतुलन नहीं बना पा रहे रहे थे। इस दौरान कई यात्रियों चोटें भी लगी।

हालांकि बाद में विमान को सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। विमान हिलने डोलने लगा। इस घटना की जानकारी कंपनी ने बुधवार को दिया। 15 सेकण्ड का वायुमंडल विक्षोभ के कारण कई यात्री चोटिल हो गए हैं। जिन्हें विमान के लैंडिंग के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में तीन क्रू मेंबर्स भी शामिल थे।

कुछ यात्री विमान के छत से ट’क’रा गए थे। जिसके कारण उनके सर में चोट लगी थी। एक महिला यात्री के अनुसार विमान के वायुमंडल विक्षोभ के संपर्क में आने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली थी। जिसके कारण यात्रियों पहले से तैयार रहने का मौका नहीं मिल सका।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *