सऊदी: हज यात्रियों की सेवा करने सऊदी जाएगी यह भारतीय महिला, इस नेक से काम से बढ़ाएगी का देश का मान

हज सीजन की शुरुआत हो चुकी है, इसी इ साथ दुनियाभर से हाजियों ने सऊदी अरब इ शहर मदीने में तशरीफ़ लाना शुरू कर दिया है. कुछ हज यात्री मदीने से हज अदा करने के लिए मक्का शरीफ रवाना हो चुके है. आपको बता दें की सऊदी में भारत, पाकिस्तान, तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया, ईरान से हाजियों का काफ़िला सऊदी पहुँच चुका है. शनिवार यानी आज इराक हाजियों का पहला काफ़िला सऊदी पहुंचेगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबक, अगर बात भारत की करें तो राजस्थान के जिला क्षय निवारण केंद्र पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता निशांत परवीन का चयन हज यात्रा में सेवार्थी के रूप में हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य हज कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि सीमावर्ती जिले की ये पहली महिला है, जिनका चयन हाजियों की सेवा के लिए किया गया है.

आपको बता दें कि, परवीन का चयन हज यात्रा में खादिम उज हुजाज के रूप में हुआ है. परवीन रविवार को जैसलमेर से हज यात्रियों की सेवा के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना होंगी. शुक्रवार को जिला क्षय निवारण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें हज यात्रियों की सेवा के लिए विदाई दी गई.

मदीना स्थित एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि मदीना में मौजूद हज यात्रियों की राष्ट्रीयता निम्नानुसार है: जिसमें सबसे ऊपर इंडोनेशिया है, 42,283 इंडोनेशिया से, 38,387 भारत, 22,360 पाकिस्तान, 12,066 तुर्की, और ईरान 10,650 हज यात्री शामिल है. 159,599 हज यात्री अभी मदीने में ही है जबकि अन्य मक्का के लिए हज अदा करने के लिए रवाना हो चुके है.
इनपुट: WNH


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *