सऊदी अरब को वैसे तो रूढ़िवादी देश माना जाता है। यहां खासकर महिलाओं को आजादी बहुत कम मिली है।
उनपर कई तरह की पाबंदियां सऊदी अरब के राजा की ओर से लगाई गयी हैं। हालांकि कई बार ऐसा हो जाता है कि शाही परिवार की राजकुमारियों के लिए नियम बदल जाते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ था सऊदी अरब की राजकुमारी हायफा के साथ जिसकी एक फोटो ने पूरे अरब में खलबली मचा दी थी। सऊदी अरब की राजकुमारी हायफा-अब्दुल्लाह अल-सौद बहुत मॉडर्न और आजाद ख्याल की है। वो वहां के राजा प्रिंस अब्दुल्लाह की बेटी है।
राजकुमारी अरब की जरूर है लेकिन पाश्चात्य सभ्यता से खासी प्रभावित है। इसी वजह से वो एक बार विवादों में आ गयी थी। कुछ समय पहले हायफा की एक फोटो ने सऊदी अरब में बवाल मचा दिया था। रेगिस्तान में कार में हाई हील की सेंडिल और चमड़े के दस्ताने पहनी हायफा की फोटो को वोग मैगजीन ने अपने कवर पेज पर छाप दिया था। इसके बाद से ही फोटो पूरे सऊदी अरब में वायरल हो गयी थी।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सऊदी अरब में सुधारवादी माहौल की तारीफ करते हुए वोग ने इस फोटो को छापा था। हालांकि महिलाओं की आजादी का विरोध करने वालों ने इस फोटो पर बवाल किया था। उन्होंने इसके लिए सऊदी के राजा का विरोध भी किया था। हालांकि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की इस पहल का राजकुमारी हायफा ने खूब समर्थन किया था। उसने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रिंस बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। महिलाओं को आजादी मिलनी ही चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *