एक नजर पूरी खबर

  • प्रदेश भाजपा द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में राम मंदिर के भूमि पूजन के लाइव प्रसारण को दिखाने के लिए एलईडी लगाई जाएगी।
  • भूमि पूजन समारोह विभिन्न टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
  • ‘अयोध्या के नाम’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिल्ली भाजपा के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर किया जाएगा।

अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर दिल्ली में भी बुहत उत्साह है। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। प्रदेश भाजपा द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में राम मंदिर के भूमि पूजन के लाइव प्रसारण को दिखाने के लिए एलईडी लगाई जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि, बुधवार को दीपोत्सव मनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जाए। इसके अलावा मंदिर के पुजारियों से भी विशेष पूजन समारोह करने को कहा गया है। जिला और मंडल से भी हर घर में दिया पहुंचाने को बोला गया है।
कई भाजपा नेता अपने-अपने स्तर पर भी एलईडी लगा रहे हैं ताकि, आसपास के लोग भी इस पूजन को देख सकें। प्रदेशाध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता का कहना है कि, ये समय हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। बता दे कि, भूमि पूजन समारोह विभिन्न टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली भाजपा की तरफ से आज यानी मंगलवार शाम 4 बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा। ‘अयोध्या के नाम’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिल्ली भाजपा के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर किया जाएगा। प्रदेशआध्यक्ष ने कहा है, कि 5 अगस्त को 500 वर्ष के संघर्ष के बाद पूरे देशवासी श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के साक्षी बनेंगे।
 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *