एक नजर पूरी खबर

  • हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि, इसे लेकर एसओपी तैयार है। शहर में मेट्रो सेवा फिर से शुरु करने पर दो सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा।
  • इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) तैयार है, लेकिन इसे कई सारे नियमों के साथ शुरु किया जाएगा।
  • मंत्रालय ने परिवहन व्यवस्था को फिर से शुरु करने के लिए जोर दिया है, क्योंकि, मेट्रो प्रादिकरण को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दिल्ली मेट्रो कई महीनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में मेट्रो सेवा फिर से शुरु की जा सकती है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि, इसे लेकर एसओपी तैयार है। शहर में मेट्रो सेवा फिर से शुरु करने पर दो सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि,”हम दो हफ्तों में मेट्रो सिस्टम शुरु करने के बारे में फैसला लेंगे। इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) तैयार है, लेकिन इसे कई सारे नियमों के साथ शुरु किया जाएगा। शुरुआत में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सोशल डिसटेंसिंग, मास्क पहनने जैसे नियमों का सख्ति से पालन करना होगा। सरकारी कर्मचारी, हेल्थकेयर वर्कर्स और दूसरी जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को यात्रा की इजाजत होगी।“
मंत्रालय ने परिवहन व्यवस्था को फिर से शुरु करने के लिए जोर दिया है, क्योंकि, मेट्रो प्राधिकरण को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। साथ ही हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि, मोट्रो ऑपरेटर्स नियमित रुप से अपने सिस्टम की जांच कर रहे हैं और वे सेवा शुरु करने के लिए तैयार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *